उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर शिव सैनिकों ने किया जलाभिषेक

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

बाराबंकी। शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्म दिवस के अवसर पर शिव सैनिकों ने शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में रामनगर स्थित के प्राचीन लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और श्री ठाकरे के उत्तम स्वास्थ्य एवं विरोधियों पर विजय एवं सत्ता वापसी हेतु कामना की। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि 27 जुलाई को शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्म दिवस शिवसैनिकों द्वारा मनाया जाता है इसी निमित्त आज शिवसैनिकों ने लोधेश्वर महादेव पर जलाभिषेक कर प्रार्थना की है जो सफल होगी इससे पूर्व शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र में सरकार बनने और उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने तथा दूसरी बार अदित्य ठाकरे के मंत्री बनने की कामना लोधेश्वर महादेव की थी जो पूर्ण हुई थी इसी आस्था व विश्वास के साथ पुनः भोले के दरबार आए हैं शिवसेना की पुनः सत्ता में वापसी होगी विरोधी परास्त होंगे। इस अवसर पर शिवसेना जिला मीडिया प्रभारी कौशल शुक्ला, जिला सचिव बलबीर वर्मा, कुर्सी विधानसभा प्रभारी कमलेश राजपूत, वरिष्ठ नेता दिलीप तिवारी आदि उपस्थित थे।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

 

 

Don`t copy text!