6 वर्षीय साली को,जीजा ने बनाया हवस का शिकार गम्भीर…

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। बहन की ससुराल में रह रही 6 वर्षीय साली को कमान्ध जीजा ने बनाया हवस का शिकार गम्भीर रूप से घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही सफदरगंज पुलिस ने दुराचार एव पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है दुराचारी जीजा घटना के बाद से फरार है।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर का है रायपुर निवासी सूरज नट एव उसकी पत्नी के बीच कुछ दिन पूर्व हुए विवाद के बाद पत्नी नबीगंज अपनी मौसी के यहाँ चली गयी तथा काफी समय से बहन बहनोई के साथ रह रही 6 वर्षीय सूरज की साली घर पर थी। बीती रात्रि शराब के नशे में आये सुरज ने अपनी नाबालिग साली को हवस का शिकार बना लिया। खुन से लथपथ बालिका को देख पड़ोसियों ने बालिका की बड़ी बहन आरोपी की पत्नी को सूचना दी और घायल बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए पीड़िता की बहन ने थाना सफदरगंज में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सूरज के खिलाफ दुराचार एव पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!