अखिलेश के विज़न को साकार करने जुटे राकेश वर्मा कुर्सी से शुरू किया सपा का सदस्यता अभियान

जैनुल आबदिन (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) लखनऊ 9665106642

फतेहपुर, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई प्रधान सहित सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में शामिल हुए युवाओं ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करेंगे और अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी की सदस्य बनाएंगे। जिससे आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में सपा का परचम फिर से लहराया जा सके। जानकारी के अनुसार सपा सदस्यता अभियान को तेज करते हुए जिले के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कुर्सी विधानसभा के ग्राम अनवारी के प्रधान अरशद अहमद को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके साथ ही ग्राम कुर्सी व अन्य गांव में पहुंचकर पार्टी का प्रचार प्रसार किया और कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विजन से युवा अधिक प्रभावित हो रहे है। वे पार्टी की नीतियों का जन-जन तक प्रचार करेंगे और पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह, जिला सचिव श्याम प्रकाश त्रिवेदी, उमा नाथ यादव ‘सोनू‘, अनूप यादव, दिलीप गुप्ता, मो गुलरेज, केशन यादव, चन्द्रहास वर्मा, सुनील वर्मा, मो. ओसामा, मो. गुफरान, शफात हुसैन सहित सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

जैनुल  आबदिन (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) लखनऊ 9665106642

 

 

Don`t copy text!