बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। तहसील नवाबगंज प्रांगण में चायवाला फाउंडेशन टी स्टाल का फीता काटकर उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने किया। चायवाला फाउंडेशन टी स्टाल को एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा संचालित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा सशक्तिकरण बनाये जाने के लिए पहल शुरू कर दी गयी है। इसी प्रकार जनपद बाराबंकी में इनको बढ़ावा दिया जायेगा तथा इनके लिए हर सम्भव कोशिश की जायेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी नवाबगंज सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

