बैग चोरी होने के शक मे मारपीट की घटना को लेकर कछला स्टेशन पर तैनात पीएसी की टुकड़ी हटायी, युवकों ने दी तहरीर।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
कछला कांवड़ मेले में सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर तैनात की गयी पीएसी टुकड़ी को सामान चोरी के शक में युवकों के साथ मारपीट की गई।
बदायूँ। कछला कांवड़ मेले में सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर तैनात की गयी पीएसी टुकड़ी को सामान चोरी के शक में युवकों के साथ मारपीट की घटना के दूसरे दिन यहां से हटा दिया गया। अफसर से रूटीन प्रक्रिया बता रहे। इधर, पीड़ित युवकों ने कछला चौकी में पीएसी जवानों द्धारा मारपीट करने की तहरीर दी। इस घटनाक्रम के बाद दोपहर में 43 वीं वाहनी पीएसी के कमांडेट आदित्य प्रकाश वर्मा कछला पहुंचे। पीड़ितों के बयान दर्ज किये।
बुधवार की सुबह पीएसी जवानों ने कछला के दुकानदार नन्हें, पप्पू, अनिल, राहुल महेश व फूल सिंह को पकड़कर पीटा था। पीएसी जवानों की पिटाई से छूटकर आए पीड़ितों ने बताया कि उनके साथ पीएसी जवानों ने मारपीट कर गायब हुए बैग के बारे में जानकारी ली थी। जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इस मामले में पीड़ितों की ओर से कछला चौकी पुलिस को गुरुवार की सुबह पीएसी जवानों के खिलाफ अकारण मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी। जिसकी जानकारी पर कछला चौकी पहुंचे पीएसी कमांडेट ने सभी पीड़ितों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया लेकिन मौके पर दो लोग ही चौकी पहुंचे। बाकी पीड़ित पीएसी की पिटाई से घायल होने पर दवा लेने गये थे। जिस कारण जांच के दौरान बयान दर्ज कराने नहीं आ सके। बताया जा रहा है। मारपीट प्रकरण में कछला में कांवड़ मेले के दौरान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को एटा की 43 वीं वाहनी पीएसी की एक टुकड़ी सुरक्षा में तैनात की गयी थी। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान कछला के राधे लाल इंटर कालेज के कमरों में ठहरे हुये थे। मारपीट की घटना के बाद पीएसी की टुकड़ी को हटा दिया गया है। जिसे कमांडेट ने रुटीन प्रक्रिया बताया। इधर कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया, युवकों की ओर से उन्हें तहरीर मिली है, इसकी जांच की जायेगी। अफसरों को जानकारी दी जायेगी।
पीड़ितों के बयान दर्ज किये हैं। मारपीट क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पीएसी जवानों को मारपीट का कोई अधिकार नहीं है। एटा कंपनी में जाकर कछला में तैनात रहे पीएसी के जवानों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जायेगी।
————– आदित्य प्रकाश वर्मा पीएसी कमांडेट एटा
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

