शटडाउन के दौरान लाईन मे आए करंट से लाइनमैन की हुई मौंत।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

विधुत कर्मचारी ताला डालकर पिछले रास्ते से भागे, परिजनों ने साजिश के तहत लगया हत्या का आरोप
बदायूं। सप्लाई मेंटेन करने पोल पर चढ़े प्राइवेट लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। कहने को तो वह शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा था लेकिन सप्लाई चालू होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। रात को परिजनों समेत गांव के तमाम लोग बिजली-घर पर जमा हो गए हैं। वहीं भारी मात्रा में पुलिस बल भी बिजलीघर पर तैनात है। फिलहाल शव को परिवार वाले बरेली से लेकर रवाना हो चुके हैं। घटना बिनावर इलाके में हुई। इसी थाना क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी बहादुर (30) बिजलीघर पर प्राइवेट तौर पर लाइनमैन का काम करता था। गुरुवार शाम वह 11 हजार वोल्ट के जंपर में आए फाल्ट को दुरुस्त करने पोल पर चढ़ा था। बताया जाता है कि अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे आ गिरा। जबकि शटडाउन के बाद ही वह पोल पर चढ़ा था। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के कुछ लोग उसे बरेली लेकर रवाना हुए। जबकि बाकी के लोग गांव वालों को लेकर बिजलीघर पहुंच गए। परिजनों का आक्रोश देखते हुए स्टाफ वहां से ताला डालकर भाग निकला। इन लोगों का कहना था कि जब शटडाउन हो चुका था तो भला करंट कैसे आया। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!