सरेंडर कराना चाहते थे पिता, छेड़छाड़ के आरोपी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी फैसल को तलाश कर रही थी। उसके नहीं पकड़े जाने पर परिवार वालों पर पुलिस ने दबाव बनाया। इससे पिता उसे कोर्ट में पेश करना चाहते थे। बुधवार सुबह उसे कोर्ट में सरेंडर कराया जाना था लेकिन उसने भाई की बंद पड़ी दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव गालिमपट्टी मीरा सराय में बुधवार सुबह छेड़छाड़ के आरोपी फैसल ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ दिन पहले उसके खिलाफ एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी, तब से आरोपी पुलिस से बचता फिर रहा था। बुधवार को उसके पिता उसे सरेंडर कराना चाहते थे लेकिन इससे पहले उसने जान दे दी।
आरोपी फैसल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर का रहने वाला था। कुछ दिन पहले एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि फैसल पिछले छह माह से उसका पीछा कर रहा है उसके साथ छेड़छाड़ करता है। युवती के पिता की मौत हो चुकी थी। वह एक दुकान पर काम करती थी। आरोप था कि युवक वहां भी पहुंच जाता था और आपत्तिजनक हरकतें करता था। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी फैसल को तलाश कर रही थी। उसके नहीं पकड़े जाने पर परिवार वालों पर पुलिस ने दबाव बनाया। इससे पिता उसे कोर्ट में पेश करना चाहते थे। उन्होंने आरोपी को बाहर से बुला लिया। फिर उसे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में बड़े भाई के घर में छिपा दिया। बुधवार सुबह उसे कोर्ट में सरेंडर कराया जाना था लेकिन उसने भाई की बंद पड़ी दुकान में फंदे से लटककर जान दे दी। पिता उसे कोर्ट में सरेंडर कराने के लिए मीरा सराय पहुंचे तो उसकी लाश लटकी देखकर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करा दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!