ट्रैक्टर की चपेट में आने से कांवड़िये की मौत, एक घायल, चालक हिरासत में।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना उझानी क्षेत्र में रविवार सुबह कांवड़ के ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो पैदल कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह कांवड़ियों के डीजे लगे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बदायूं के मोक्षदायिनी के कछला घाट से जल लेकर आ रहे दो कांवड़िये घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।इलाज के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल है। मृतक कांवड़िया बरेली का रहने वाला था। कांवडिये की पहचान शंकरलाल (33) निवासी फतेहगंज पूर्वी, बरेली के रूप में हुई है।  दूसरे कांवडिया की हालत ठीक है, उसे प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस मामले में थाना उझानी में मुकदमा पंजीकृत कर ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हाल लिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!