एक साथ चाचा भतीजो की जली तीन चिताए

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। बीते शनिवार की दोपहर हाईवे पर स्थित मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव के निकट हुए सड़क हादसे में 5 बाईक सवारों की मौत के उपरांत रविवार को नगर कोतवाली एव मसौली पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। किंहौली गांव के तीन मजदूरों के शव गांव पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। देखने वालों की काफी भीड़ जमा हो गई। चीख पुकार से पूरा क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। मजदूरों के परिजन का रो रोकर बुरा हाल था।

एक साथ चाचा भतीजो की जली तीन चिताए

किंहौली पंचायत में एक साथ चाचा भतीजो के तीन शव गांव पहुंचे तो पूरा गांव गमगीन हो गया। किंहौली निवासी शुभकरन व उनके दो भतीजो की शनिवार की दोपहर एक पिकप की चपेट में आने से मौत हो गई।  रविवार को गांव से नम आंखों के बीच जब शव यात्रा निकली तो अंतिम विदाई देने के लिए आस पास के गाँवो की बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तीनो का अंतिम संस्कार किया गया। चाचा और भतीजे की चिता एक साथ जलती देख सभी की आँखे नम हो गई और एक साथ एक घर मे महिलाओं की मांग उजड़ गई।
गुड़िया एव रक्षाबंधन की तैयारी में जुटे थे तीनो मृतक
मार्ग दुर्घटना में जिन मजदूरों की मौत हुई वह आने वाले त्यौहारों की तैयारी में जुटे थे मृतक शुभकरन की 6 वर्षीय पुत्र अदित , 4 वर्षीय पुत्री नामिका व 2 वर्षीय पुत्र रौनक को कपड़े दिलाने का वादा किया था लेकिन काल को किसने देखा जिस खुशी में खाद उतार कर पैसे मिले थे वह खुशी घर तक नही पहुँची कि बच्चो को कपड़े दिला सके। वही मृतक दीपक की दो वर्षीय बच्ची क़ाबया पिता को सही तरीके से पहचान भी नही पायी कि सिर से पिता का साया उठ गया दरवाजे रखे पति के शव को देखकर पत्नी पूजा का बुरा हाल और अपनी दो माह की पुत्री को देखकर बिलख रही थी पूजा के परिजन सम्भालने की कोशिश करते परन्तु बार अचेत हो जाती।
“( प्रशासन भी हुआ गमगीन)
किंहौली गांव में जब एक साथ तीनो चिताओ को अग्नि दी गयी तो वह पर मौजूद नातेदार, रिस्तेदारो के अलावा प्रशासन भी ग़मगीन रहा। दाहसंस्कार के मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन भी ग़मगीन दिखा।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!