सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल को बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ के-12 श्रृंखला के रूप में सम्मानित किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। सेठ एम.आर जयपुरिया स्कूल को बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ के-12 श्रृंखला के रूप में सम्मानित किया। इनके 43 विद्यालयों के 35 हजार प्लस छात्रों में 16 स्कूल से 3 हजार छात्रों ने सीबीएसई व आईसीएसई व आइएससी की परीक्षा दी। नई दिल्ली में आयोजित सेरेमनी के कॉरपोरेट ग्रुप में शिक्षक व सभी रैंकर्स भी शामिल हुए।
12वीं की आइसीएस परीक्षा में अक्षत अग्रवाल ने 99.75 फीसदी के साथ पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया वही 10वीं में प्रियम्वदा सिंह ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ देश में तीसरा स्थान हासिल किया। सीबीएसई परीक्षा में कई राष्ट्रीय व जिलों में जयपुरिया से रैंकर्स रहे हैं, जिनमें शिवांगी पांडेय ने वाराणसी शहर और जिले में टॉप किया है, वहीं कुशाग्र शुक्ला व श्रद्धा पांडेय ने हरदोई शहर में टाप किया, जबकि आदेश उत्पल व आयुष सिंह बहराइच के टॉपर रहे। और बाराबंकी शहर से प्रज्ञा ने टॉप किया है। छात्रों ने डॉक्टर, इंजीनियर, नावेलिस्ट, रेस कार, डिजाइनर जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जाने की इच्छा जताई है।
गोमती नगर स्थित जयपुरिया परिसर में वाइस चेयरपर्सन अंजलि जयपुरिया ने मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी 16 स्कूलों के टापर्स व अभिभावक मौजूद रहे। टॉपर्स छात्रों को बधाईयां देते हुए अंजलि जयपुरिया ने कहा कि आप सभी ने एक सुंदर एव नये सफर की शुरूआत की है। हम बहुत खुशनसीब है कि आप सब ने यह सफर देश के एक उच्च संस्थान से पूरा किया है। छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई के बाद आप सभी प्रोफेसनल वर्ल्ड में अपना पहला कदम रखेंगे। आप सभी को याद रखना होगा कि सीखना कभी भी बंद नहीं करना है। ये जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है। ये पल आपकी सफलता का जश्न मनाने का व उससे कुछ सीखने का है। कभी आप जीवन में आगे रहेंगे तो कभी पीछे। जीवन की दौड़ लंबी है और अंत में ये आपके साथ रहेगी। आप अपने हर अनुभव को योग्य बनाइये।
वाइस चेयरपर्सन अंजलि जयपुरिया ने शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि आपकी वजह से छात्रों को इतना अच्छा व महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने उन परिजनों को भी धन्यवाद किया जो इस सफर में जयपुरिया ग्रुप के साथ जुड़े रहे हैं। जिसकी स्थापना आज से सात दशक पहले कोलकाता में हुई। गोमती नगर लखनऊ को अपने उच्च प्रदर्शन के लिए यूनिर्वसिटी आफ बर्केले से पहचान मिली है। स्कूल इस क्षेत्र में अपने 30 साल पूरे करने जा रहा है। हर साल विद्यालय विशिष्ट प्रदर्शन की सराहना करता है। इस वर्ष भी यह सम्मान प्रतिभा तिवारी को मिला, जिन्होंने कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर 97.75 फीसदी अंक प्राप्त किये। वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। सम्मान व अवार्ड के साथ-साथ मेधावी छात्रों को आइजयपुरियाडॉटकॉम पर अपनी स्वेच्छा से किसी भी कोर्स को करने का मौका मिलेगा। जयपुरिया ग्रपु को स्कूल एजुकेशन मैनेजमेंट एजुकेशन के क्षेत्र में तीसरे बेस्ट एजुकेशन ब्रांड होने का सम्मान मिला है। जयपुरिया विद्यालय सभी टापर्स की सराहना करता है जिन्होंने हमें गर्व करने का अवसर दिया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

