अभिभावकों के खाते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनराशि भेजने की प्रक्रिया का शुभारंभ

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। डीबीटी के माध्यम से यूनीफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा व स्टेशनरी खरीद के लिए सोमवार को अभिभावकों के खाते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनराशि भेजने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का सभी परिषदीय विद्यालय एव बीआरसी में लाइव प्रसारण दिखाया गया।
सोमवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र मसौली के 134 परिषदीय विद्यालयों के 14933 बच्चो के खाते में 12 सौ रुपये के हिसाब से धनराशि भेजी गयीं है। मुख्यमंत्री के आज हुए प्रसारण में 789 स्थानों पर टीवी एव 213 स्थानों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से कुल 15935 लोगो ने प्रसारण देखा। बीईओ संजय शुक्ल ने बीआरसी में आयोजित प्रसारण में उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि शिक्षा विकास की कड़ी है आप सभी लोगो की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजे क्योंकि सरकार की मंशा है बच्चे सुसज्जित एव अच्छे ढंग से स्कूल आये।जिसके लिए यूनिफॉर्म, बैग, जूता मौजा खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी गयीं है। आप सभी लोग ईमानदारी से बच्चो की समाग्री का क्रय करे। इस मौके पर संजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, माया सैनी, कुमुदलता, सना फातिमा, विजय सिंह, सहित अभिभावक मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!