निद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तो ने जलार्पण कर पूजा किया अर्चना ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी।|सावन की तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर सफदरगंज स्थित सट्टटी बाजार निद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तो ने जलार्पण कर पूजा अर्चना किया। मंदिर में जलार्पण एव पूजा अर्चना करते हुए भक्तो ने सुख समृद्धि की कामना की।
सफदरगंज स्थित सट्टटी बाजार निद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सावन माह के तीसरे सोमवारी के अवसर पर क्षेत्र के सफदरगंज ,इन्धौलिया ,तुरकानी, कुढी, चंदवारा, चिलौकी, परसा, औलियालालपुर, मुश्कि नगर, सैदाबाद, राजापुर, न्यामतपुर, बाबापुरवा, गडरियनपुरवा सहित कई अन्य गाँवो के शिवभक्तों ने पूजा अर्चना की जिसको लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके अलावा क्षेत्र के सभी शिवालयों में हर हर महादेव एवं बोल बंम के जयघोष गुंजायमान हुआ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

