आम जनमानस को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : डॉ0 अमरेश कुमार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

नवागत सीएचसी अधीक्षक का हुआ स्वागत
रामसनेही घाट, बाराबंकी। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेही घाट के अधीक्षक के पद पर अपना कार्यकाल सम्भालने पर डॉ0 अमरेश कुमार वर्मा का क्षेत्रीय पत्रकारों व क्रांतिकारी मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सीएचसी अधीक्षक कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों के प्रेम भाव से अभिभूत होकर डॉ0 वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में दिन – प्रतिदिन इजाफा किया जा रहा है, मेरी प्राथमिकता जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की रहेगी। रक्तदान की मुहिम चला रहे समाजसेवी आशीष सिंह ( प्रदेश प्रभारी क्रांतिकारी मानवाधिकार संगठन) ने नवागत सीएचसी अधीक्षक को बधाई देकर उनके अच्छे कार्यकाल की शुभकानामना दी। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष अनिल यादव, तहसील अध्यक्ष मानबहादुर सिंह, पत्रकार अनिल कुमार, राघवेंद्र सिंह, नवाज अंसारी, जितेंद्र कुमार, सूरज सिंह “श्रेयांश” व प्रदुम कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!