मसौली पुलिस ने ताजियेदारो के साथ बैठक कर मोहर्रम के जुलूसों को परम्परागत एव निर्धारित मार्गो से ही निकालने की अपील

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। मोहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को मसौली पुलिस ने कस्बा सहादतगंज सहित कई गांवों एव कस्बों में ताजियेदारो के साथ बैठक कर मोहर्रम के जुलूसों को परम्परागत एव निर्धारित मार्गो से ही निकालने की अपील की वही कोई नयी परम्परा न डालने की चेतावनी दी।

मंगलवार को कस्बा सहादतगंज, मसौली, बांसा, बड़ागांव एव शहाबपुर में पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम का पर्व गम का प्रतीक है जिसे सादगी एव अकीदत के साथ मनाये तथा कोई नयी परम्परा न डाले जिससे माहौल में खलल पड़े। श्री सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग जोश में होश न खोये एव बुजुर्गों की सलाह पर ही त्यौहार को मनाये। प्रभारी निरीक्षक ने ताजियादारो से कहा कि अलम एव ताजियों का जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले तथा सकारात्मक सोच के साथ ही पर्व को मनाये। तथा स्वयं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे क्योंकि अमन चैन बनाये रखने में आप सभी लोगो की बड़ी भूमिका होती है आप सभी लोग पुलिस का सहयोग करे पुलिस आप लोगो के सहयोग के लिए हर समय मौजूद रहेगी।
निरीक्षक राम कृपाल सिंह एव अब्दुल रहमान खान ने पीस कमेटी के सहयोगियों से गांवों में अलम एव ताजिया जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली तथा लोगो को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी ने महौल को खराब करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। बैठक के पश्चात प्रभारी निरीक्षक ने गाँवो का भृमण किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी शशिकांत सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना सिंह, प्रधान सहादतगंज कलीम चौधरी, बड़ागांव प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, अब्दुल मतीन अंसारी, इकबाल अंसारी, फखरुद्दीन, शाहिद अली, मो0 गुफरान, रज्जब अली, मुन्ना, नूरुल आमीन अंसारी, जाबिर अली, लतीफ राइन, शकील अंसारी, समी शाह, सहित तमाम ताजियेदार एव ग्रामीण मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!