जन्म दिवस के मौके पर श्रद्धा पूर्वक याद किए गए पूर्वांचल के गांधी पूर्व मंत्री स्वर्गीय जयराम वर्मा जी
जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रामनगर में हुआ विविध आयोजन
आलापुर अम्बेडकरनगर — पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री स्वर्गीय जयराम वर्मा जी का 117 वां जन्मदिवस समारोह जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रामनगर में विविध आयोजनों के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा एवं अति विशिष्ट अतिथि आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल रही व विशिष्ट अतिथि जय बजरंग समूह के प्रबंधक अंजनी वर्मा रहे।समारोह की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथलेश त्रिपाठी तथा संचालन प्रधानाचार्य पारसनाथ गुप्ता ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा विधायक अनीता कमल भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथलेश त्रिपाठी जय बजरंग समूह के प्रबंधक अंजनी वर्मा अभिषेक कन्नौजिया प्रेमशीला यादव डॉक्टर पूनम राय अंबिका जायसवाल सुरेश कन्नौजिया अमरेंद्र कांत सिंह यमुना प्रसाद चतुर्वेदी शिव पूजन वर्मा भगवान पाण्डेय अभिषेक निषाद आनन्द जायसवाल विनय पांडे गुड्डू सिंह अभिषेक त्रिपाठी नीरज सोनी शिवकुमार गुप्ता माया अग्रहरि श्याम कन्हैया वर्मा विद्या प्रसाद मिश्र सुनीत द्विवेदी समेत सभी अतिथियों व शिक्षक शिक्षकाओं ने स्वर्गीय जयराम वर्मा एवं स्वर्गीय राम सहाय गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन। प्रबंधक मीरा देवी पूर्व प्रबंधक प्रमोद कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए किया आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित। छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध।

