हादसों में पॉलीटेक्निक छात्र समेत दो की मौत, एक गंभीर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी। देवा व मसौली थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पालीटेक्निक के एक छात्र व एक किसान की मौत हो गई। इसमें एक छात्र गंभीर घायल है। उसे जिला अस्तपाल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। ट्रैक्टर-ट्राली से सामने से मारी टक्कररू लखनऊ के रहने वाले अमित विश्वकर्मा (20) व इसका साथी वीरेंद्र सिंह (19) लखनऊ पॉलीटेक्निक में एसआईएमटी प्रथम वर्ष के छात्र थे। कालेज में इनका प्रैक्टिल चल रहा था। मंगलवार को दोनों कॉलेज में प्रैक्टिकल देकर बाइक से दोपहर करीब 12 बजे घर वापस लौट रहे थे। देवा थाना क्षेत्र में लखनऊ बाराबंकी सीमा पर माती पुल के आगे सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर घायल हो गए। सूचना पर माती चौकी प्रभारी सत्येंद्र पांडेय पहुंचे। उन्होंने दोनों घायल छात्रों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

