जैदपुर से कोठी जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार चाहे जितने भी दावा कर लेकिन उत्तर प्रदेश की सड़क गड्ढा मुक्त है लेकिन यह दावा पूरी तरह से हवा हवाई साबित होते हुए नजर आ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण कहीं भी देखा जा सकता है आपको बता दें कि कोठी से जैदपुर जाने वाला मार्ग की हालत देखने लायक भी नहीं है। तो चलने लायक क्या होगा जिसकी सूचना ना तो पीडब्ल्यूडी विभाग ले रहा है ना तो क्षेत्रीय नेता जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर लोग शेयर करते हुए जर्जर अवस्था में पड़ी सड़क की मरम्मत कराने की अपील कर रहे हैं।लेकिन उनकी यह अपील कोई सुनने वाला भी नहीं है क्योंकि अधिकारी कर्मचारी अपने रंग में रंगे हुए हैं वही कई ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर आने जाने के लिए इतनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है कि हम लोग परेशान हो गए इस सड़क पर आने जाने वाले वाहन भी बेकार हो रहे हैं तो वही आने जाने वाले में समय भी ज्यादा लग रहा है। और घटनाएं भी होती हैं। लेकिन अधिकारी कर्मचारी इस सड़क की समस्या का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी से की लेकिन अधिकारी कर्मचारियों ने कोई सुध नहीं ली लेकिन अब यह देखने वाली बात होगा कि उत्तर प्रदेश की मुखिया योगी आदित्यनाथ जी ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर क्या कोई कार्रवाई करते हैं। या फिर संरक्षण देते हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!