दोस्तो के साथ नहाने गये दो दोस्तों ने मिलकर चाकू से किया लहूलुहान…
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। दोस्तो के साथ नहर मे नहाने गये दो दोस्तों ने मिलकर चाकू से लहूलुहान कर दिया परिजनों की सूचना पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जहाँ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना सफदरगंज के ग्राम मिर्जापुर मजरे दादरा की है बुधवार की दोपहर जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती मजरा कोला गाहबड़ी निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र निर्मल, 18 वर्षीय मोनू पुत्र नन्दकिशोर व काफी समय से गांव में ही रह रहा मेवालाल का 20 वर्षीय साला रोहन नहाने के लिए सफदरगंज क्षेत्र के मिर्जापुर मजरे दादरा के निकट बह रही नहर में नहाने गये थे वही पर तीनों में हुए आपसी विवाद में नहर के किनारे मुर्गे की दुकान से चाकू लाकर रोहन ने सोनू पर ताबड़तोड़ हमला कर जख्मी कर दिया और मोनू के साथ फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया जहाँ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

