दो शातिर चोरो गिरफ्तार,कब्जे से सौ- सौ ग्राम मार्फीन बरामद

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। मसौली पुलिस ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सौ- सौ ग्राम मार्फीन एव चोरी की दस अदद प्लास्टिक की टोटियां बरामद की है। अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे सर्तकता अभियान में कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव ने नगर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर निवासी अनुज सोनी पुत्र बबलू सोनी व अम्बेडकर छात्रावास के निकट रहने वाले विजय गौतम पुत्र नौमीलाल को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से सौ – सौ ग्राम मार्फीन के अलावा दस प्लास्टिक की टोटियां बरामद की है। अभियुक्तों ने गत 6 जुलाई को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौली से टोटी चोरी करने की बात कुबूल की है। अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!