प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सैदाबाद में अंडरस्टैंडिंग द कम्युनिटी की समुदाय एव बच्चों के बीच की गतिविधियां आयोजित की गई।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सैदाबाद में अंडरस्टैंडिंग द कम्युनिटी की समुदाय एव बच्चों के बीच की गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यालय सैदाबाद में कक्षा तीन, चार और पांच के बच्चों के साथ एक पेन व पेपर गया। जिसमें टीचर्स और बच्चों का रिस्पांस काफी अच्छा देखने को मिला। तत्पश्चात बच्चों के मोहल्ले बार ग्रुप मैपिंग की गई जिसमें अपने मोहल्ले के कक्षा के बच्चों के साथ एक डेढ़ घंटा वॉलिंटियर के माध्यम से बैठकर ग्रुप में बच्चे पढे। साथ ही साथ प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से गौरव कुमार ने बताया कि कुछ बच्चे ऐसे हैं जो कोरोना कॉल में इन बच्चों के साथ अधिकतर शिक्षण कार्य नहीं हुआ था अपनी क्लास के अनुसार तो आगे चले गए हैं पर उनको अपनी मूलभूत दक्षताओ को नहीं पता है। इसीलिए इन बच्चों के साथ ये गतिविधिया करके आगे की योजना तैयार की जा सके। अंडरस्टैंडिंग द कम्युनिटी भारत के 20 राज्य किया जा रहा हैं। जोकि अपने किसी ने किसी जिले के गांव और स्कूल में किया जा रहा है।इस कार्यक्रम को लेकर अध्यापक, अभिभावक, माताएं, बच्चे बहुत खुश दिखे।
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से गौरव कुमार ने बताया कि अगर समुदाय बात करें तो समुदाय में कक्षा एक दो और तीन के बच्चो के साथ कंटेनम टूल इस्तेमाल किया गया। जिसमें बच्चों की माताओं के सामने बच्चों के साथ शारीरिक,बौद्धिक, मानसिक,भावनात्मक, भाषा और संख्यात्मक, लर्निंग संबंधित गतिविधियो को देखा गया। माताओं से अपनी उनकी प्रोफाइल भरी। जिसमें देखा गया कि जो माताएं पढ़ी है वो अपने बच्चों के लिए सक्रिय हैं। वही माताएं बच्चों को आगे सहयोग कर पा रही थी अन्याथा नही। इस प्रकार की गतिविधियों को करके बच्चों को बहुत ही आनंद आया। समुदाय में अभिभावकों माताओं और बच्चों के द्वारा बताया गया कि इस तरह का गतिविधिया या प्रोग्राम आगे लगातार चलता रहे। जिससे हमें भी पता चलता रहे कि हमारे बच्चे क्या सीख रहे हैं क्या नहीं सीख पा रहे हैं, कहां उनको अभी और काम करने की जरूरत है। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से इन गतिविधियों में रामभरत यादव,रामानंद और समुदाय में वॉलिंटियर्स का विशेष सहयोग रहा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

