बहाल हुए लेखपाल के विरूद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। तहसील नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम रहरामऊ के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बहाल हुए लेखपाल के विरूद्ध मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है जिस ग्राम सभा में लेखपाल पर धन उगाही का आरोप लगा और निलंबन की कार्यवाही की गई। उसी क्षेत्र का पुनः लेखपाल नियुक्त करना न्याय संगत नहीं है। विदित हो कि ग्राम रहरामऊ परगना प्रतापगंज के लेखपाल वैस अंसारी पर ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि, वरासत, तालाब पट्टा व कालोनी के नाम पर हजारों रुपए की वसूली का आरोप था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उपजिलाधिकारी ने लत्काल प्रभाव से लेखपाल वैस अंसारी को निलंबित कर दिया। जिसकी जांच तहसीलदार को सौंपी। लेकिन जांच में ग्रामिणों ने हेराफेरी का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक कार्यवाही पर सवाल उठााए है। ग्रामीणों का कहना है कि दोषी लेखपाल के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही न करके फिर से उसी ग्रामसभा का लेखपाल नियुक्त करना प्रशासन की कार्यशैली पर उवाल खड़े करता है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित करते नज़र आ रहे है। जबकि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मिटाने की पुरजोर कोशिश में लगे है। लेखपाल की बहाली के बाद जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने एक बार फिर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की जांच करावाकर लेखपाल वैस अंसारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर राहुल गुप्ता, मनोज कुमार, अतीक, कमाल, सुकई आदि मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!