आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महापुरूषों की प्रतिमाओं, स्मारकों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सांसद के नेतृत्व में महापुरूषों की प्रतिमाओं, स्मारकों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत ने नाका सतरिख स्थित डा0 अम्बेडकर पार्क में स्थापित डा0 बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा को नया कपड़ा मंगाकर उससे साफ कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महापुरूषों के प्रति सम्मान के इस कार्यक्रम में डा भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल सेवा समिति एवं पार्क अनुरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने सांसद का स्वागत किया और प्रतिमा की साफ-सफाई करवाया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि महापुरूषों के जीवन संघर्ष से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। महापुरूषों के प्रति सम्मान करना हम सभी का परम् कर्तव्य है। डा0 अम्बेडकर आधुनिक भारत के निर्माता है। सांसद ने कहा कि डा0 अम्बेडकर पार्क में किसी प्रकार की गन्दगी न हो, अम्बेडकर पार्क नो होर्डिंग्स जोन है यहां पर किसी प्रकार की कोई हार्डिंग्स लगाकर अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। सांसद ने लोगों से महापुरूषों के प्रति सम्मान का भाव रखने के लिए अपील किया और कहा कि इस पार्क में किसी प्रकार की होर्डिंग्स नही लगानी चाहिए यह पार्क नो होर्डिग्स जोन है। इसी क्रम में सांसद ने पटेल तिराहा पर स्थित सरदार पटेल जी प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण किया। यहां पर सांसद ने कहा कि सरदार पटेल जी अंखण्ड भारत के निर्माता हैं। राष्ट्र के एकीकरण में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। इसके बाद सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत ने शहीद शंकरदयाल बाजपेई की प्रतिमा की साफ-सफाई किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संदीप कुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द कुमार मौर्य, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह व डा अम्बेडकर पार्क अनुरक्षण समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुमार, उपाध्यक्ष देव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गंगाराम, रामदयाल, जियालाल, फकीरेलाल, शिवकुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों ने महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!