मंदिर पर शान से लहराया तिरंगा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। त्रिछत्र छाया सेवा न्यास द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया गया। न्यास अध्यक्ष अमृता शर्मा एवं मंदिर की संरक्षक श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा पायनियर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर व शिव मंदिर पर तिरंगे को सम्मान पूर्वक लहराया गया। तिरंगा अभियान कार्यक्रम में बच्चो ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। न्यास अध्यक्ष ने कहा की उनका न्यास प्रशासन व सरकार द्वारा बनाए गए सभी अभियान में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग करेगा और नियमो का पालन करेगा। न्यास समाज में अपना उत्तम सहयोग प्रदान करेगा। मुख्य रुप से श्रीमती साधना समाज सेविका, श्रीमती नीतू श्रीवास्तव समीक्षा अधिकारी सचिवालय, प्रमोद, सरोज, अधर्व, समृद्धि, अन्मेषा, विधु व त्रिशान आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!