ग्रामीणों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत पारा खंदौली के प्रधान गुलशन यादव के नेतृत्व में जिला बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ग्राम पारा खन्दौली से शहर के पुलिस लाइन चौराहा तक ग्रामीणों ने तिरंगा झंडा के साथ बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। भारत माता की जय, वंदेमातरम, वीर सेनानी अमर, बलिदानी अमर रहें के नारे लगाए। इस दौरान प्रधान गुलशन यादव ने कहा कि आजादी के महापर्व पर हर घर तिरंगा फहराए जाने का मकसद है कि हमारे देश के नौजवान, बच्चे एवं बड़े- बुजुर्ग अपने देश की आजादी के इतिहास को जानें। उन वीर सपूतों के बलिदान को याद करें, जिनकी बदौलत आज हम लोग स्वतंत्र हैं।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!