खाद्य पदार्थ और दवाओं के सभी बैंकिंग सिस्टम पर प्रतिबंध लगा हैः ईरान
ईरान ने कहा है कि खाद्य पदार्थ और दवाओं से संबंधित समस्त बैंकिंग मामले पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने ट्वीट कर अमरीका की ओर से दावाओं के सेक्टर में ईरान पर प्रतिबंध न होने के निराधार और ग़लत दावों पर कहा कि अमरीका ने खाद्य पदार्थों से संबंधित तथाकथित मानवता प्रेमी चैनल को लागू करके यह सिद्ध कर दिया कि इसका यह वादा, अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट के फ़ैसले के विरुद्ध और झूठा है इसलिए कि ईरान पर खाद्य और दवाओं पर प्रतिबंध है जो कि नहीं होना चाहिए।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान में तैनात स्वीट्ज़रलैंड के राजदूत मारकोस लाइटनर ने हाल ही में एक प्रेस कांफ़्रेंस में कहा था कि प्रतिरोपण से संबंधित 180 हज़ार दवाओं के पैकेज को ईरान भेजेंगे और यह कार्यवाही एक अच्छा संदेश और सद्भावना का चिन्ह है।

