पत्रकार के बड़े भाई के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली, बाराबंकी। हिंदी दैनिक समाचार पत्रकार अतुल वर्मा के चाचा व पत्रकार संतोष वर्मा के बड़े भाई के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
मसौली चौराहा पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित किया। जिसमे वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहम्मद की अध्यक्षता में अतुल वर्मा के चाचा जितेन्द्र कुमार 58 वर्षीय एवं सन्तोष वर्मा के बड़े भाई अजय वर्मा 44 वर्षीय के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट मौन रखकर आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर समाजसेवी कलीम किदवाई , वरिष्ठ पत्रकार नूर मोहम्मद,राकेश सैनी,अखिलेश वर्मा ,ललित सैनी,महेंद्र सिंह ,पिंकू सैनी,राम सरन मौर्या, हिमांशु अवस्थी, मोनू यादव,आदर्श रावत, सरवर अली, अवधेश वर्मा, महेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

