24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर स्थित एक बाग में लटकता मिला ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर मजरे सतविसावा निवासी एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर स्थित एक बाग में लटकता मिला । मृतक लखनऊ में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है वही मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार की देर शाम ग्राम आदमपुर में उस समय हड़कम्प मच गया जब लोगो ने देखा गांव के बाहर स्थित छोटेलाल वर्मा निवासी हरिपुरवा की कलम बाग में एक शव लटकता मिला। मृतक की शिनाख्त आदमपुर निवासी लालजी यादव के 24 वर्षीय पुत्र हरिकेश यादव के रूप में हुई। मृतक लखनऊ नगर निगम में दिहाड़ी पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है जो वर्तमान समय में लखनऊ में ही रह रहा था जिसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज पुलिस ने बरामद की मृतक की बाइक

लखनऊ नगर निगम में दिहाड़ी पर काम करने वाला हरिकेश यादव काफी समय से घर नही आया था जिसकी आज गांव के बाहर स्थित आम की बाग में शव लटकता मिला। मृतक की स्टीनर बाईक नम्बर यूपी 32 ई 8672 घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के पासिनतलिया से दोपहर में लावारिस हालात में बरामद की थी।
मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
जवान बेटे की मौत पर बिलख बिलख कर रो रहे मृतक के पिता लालजी यादव चिल्ला चिल्ला कर बेटे की हत्या की बात कर रहे थे सूत्रों से जानकारी मिली है कि फतेहपुर कोतवाली के गांव से लड़की गायब हुई थी लड़की के परिजनों ने मृतक पर अपहरण का आरोप लगाया था वही फतेहपुर पुलिस ने बताया कि लड़की की बरामदगी हो चुकी है वही प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर मिली है शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

