तेज हवा चलने से डरी बिजली 11 घण्टे तक प्रवाहित,एक सैकड़ा से अधिक गाँवो की बिजली रही गुल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि तेज हवा चलने से डरी बिजली 11 घण्टे तक प्रवाहित नही हो सकी।जिससे करीब एक सैकड़ा से अधिक गाँवो की बिजली गुल रही इस दौरान उपभोक्ताओं के फोन करने पर कोई भी विद्युतकर्मी जवाब देने को तैयार नही हुआ।
चन्दौली पावर हाउस से विद्युत उपकेंद्र मसौली को आपूर्ति होने वाली विद्युत लाइन इतनी जर्जर हो गई है कि हवा का झोंका आते ही तार धरासाई हो जाते है बीते तीन दिनों से रात्रि में 33 हजार लाइन में खराबी आने से बिजली पूरी पूरी रात गायब रहती है। सोमवार की देर रात्रि तेज हवा के साथ ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी जिससे करीब एक सैकड़ा से अधिक गाँवो के उपभोक्ता गर्मी से बेहाल रहे।सुबह 9 बजे के बाद आपूर्ति चालू होने पर लोगो ने राहत की सांस ली। विद्युत अभियंता लाल सिंह ने बताया कि तेज हवा के कारण कई गांवों डाक कंडेंसर उड़ गये थे जिससे विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गयी थी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

