पढ़ाई के साथ साथ बुनियादी ज्ञान भी जरूरी,बेसिक शिक्षा अधिकारी…..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। निपुण भारत के लिए पढ़ाई के साथ साथ बुनियादी ज्ञान भी जरूरी है तथा कोरोना महामारी के दौरान शिक्षा की मुख्य धारा से छूटे बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष बनाना निपुण भारत का उद्देश्य है। आजादी के अमृत महोत्सव में परिषदीय विद्यालयों का योगदान काफी सराहनीय रहा जो आप लोग बधाई के पात्र है।

उक्त बातें बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव में हर घर तिरंगा अभियान के समापन अवसर पर ग्राम प्रधानों एव परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक एव शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार देव पांडेय ने कही उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हमारे देश को आजाद हुए 75 साल बीत चुके है इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने से आजादी की यादे जहाँ ताजी हो गयी है वही नयी पीढ़ी के लोगो को महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना जागृत हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 पांडेय ने शिक्षक एव शिक्षिकाओं से कहा कि कायाकल्प योजना में ग्राम पंचायतों से सहयोग लेकर लक्ष्य को प्राप्त करे जिससे हमारे परिषदीय विद्यालय संसाधनों से परिपूर्ण हो सके।

जिला पंचायत सदस्य रामसिंह उर्फ भुल्लन वर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री ने घर घर तिरंगा सप्ताह में लोगो के बीच राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा हुई है और लोगो को अपने राष्ट्रीय पर्व की महत्ता से परिपूर्ण हुए है। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता पर ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापको को बधाई देते हुए कहा कि आजादी के इस जश्न में परिषदीय विद्यालयों का प्रतिभाग काफी सराहनीय रहा है और आज सरकारी स्कूल महंगे एव कान्वेंट स्कूलो से किसी भी मायने में कम नही है। बीईओ ने शिक्षक शिक्षिकाओं से कहा कि निपुण भारत के तहत लाइब्रेरी, शिक्षण सामग्री का शत प्रतिशत उपयोग करके परिषदीय के बच्चों को निजी स्कूलों से भी बेहतर बनाने का लक्ष्य लेकर चले जिससे निपुण भारत के प्रथम चक्र का शत प्रतिशत क्रियान्वयन हो सके। निवर्तमान बीईओ आरपी सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता पर पंचायत प्रतिनिधियों एव शिक्षकों को बधाई दी। शिक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के संचालन में ग्राम प्रधान बड़ागांव, करन्द, देवकलिया, करपिया, नेवला करसण्डा सहित सम्बंधित विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक एव शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अवधेश पांडेय, संजय श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार, विश्वनाथ वर्मा, मो0 असलम , अशोक वर्मा, माया सैनी, कहकन्शा खान, अस्फी किदवाई, अर्चना वैसवार, मीना खातून सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!