बुधवार को ब्लाक सभागार में प्रथम ब्लाक दिवस सम्पन…..
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लाक सभागार में प्रथम ब्लाक दिवस सम्पन हुआ जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये 5 फरियादियों ने आवास की दूसरी क़िस्त एव परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने के लिए आवेदन किया।

करपिया निवासी गरीबचंद पुत्र नन्हेलाल ने खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम क़िस्त मिली है तथा काफी समय हो गया है दूसरी क़िस्त नही मिली जिससे आवास का कार्य अधूरा है जिसका मौके पर ही निस्तारण करते हुए शीघ्र दूसरी क़िस्त खाते में डालने की कार्यवाही की गई। वही ग्राम पंचायत करपिया के मजरे जवारीपुर निवासिनी सुनीता पत्नी संजय कुमार ने बच्चो के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराने की अपील की , सिसवारा निवासी पंकज कुमार पुत्र धर्मराज परिवार रजिस्टर में नाम संसोधन व जन्मतिथि सही कराने की अपील की।भयारा निवासी पवन कुमार पुत्र हरिनाम सिंह परिवार रजिस्टर अलग करने की मांग की। बांसा निवासी सगीर पुत्र नूर मोहम्मद ने आवास की मांग की जिन्हें सूचीबद्ध किया गया। खण्ड विकास अधिकारी ने शेष बचे तीनो शिकायती पत्रों के निस्तारण के निर्दश दिये। इस मौके पर जेई एमआई आर के प्रकाश, एडीओ पंचायत जानकीराम, सीडीपीओ सुलेखा यादव, एडीओ एजी देवेंद्र कुमार, एडीओ समाज कल्याण ज्योति यादव, सचिव महेश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, विकास पांडेय, मो0 आकिब जमाल, आशीष वर्मा, बीना चतुर्वेदी, वीपीएम जितेंद्र पटेल, उर्दू अनुवादक शरीफ अहमद, वरिष्ठ अनिल दुबे, राकेश श्रीवास्तव सहित समस्त ब्लाककर्मी मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

