भूमाफिया ने जुतवा दिया गेहूं की फसल का पूरा खेत

पीड़ित ने लगाई प्रशासन से गुहार, कार्रवाई नहीं पीड़िता ने की नामजद शिकायत

कौशाम्बी। सदर तहसील क्षेत्र के नेम का पूरा गांव में एक बार फिर भू-माफिया ने दिखाया। अपना दम दिखाते हुए किसान की हरी फसल को जुतवा दिया। मामले में पीड़िता ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।

अपने शिकायती पत्र में नेम का पूरा गांव निवासी केस पति देवी ने उपजिलाधिकारी मंझनपुर से शिकायत करते हुए बताया कि मंझनपुर का दबंग भूमाफिया सभी हैदर उर्फ मीनू जो पूर्व में मंझनपुर का चेयरमैन भी रह चुका है। उसने 4 फरवरी को उसके खेत रकबा संख्या 1136 जिसमें गेहूं की हरी फसल खड़ी थी को जितवा दिया मामले में पीड़िता ने राजस्व पुलिस विभाग के अधिकारियों से शिकायत किया। लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई जिससे भूमाफिया हौसला बुलंद हो कर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर उसकी सुरक्षा व जमीन वापस दिलाए जाने की मांग की है।

Don`t copy text!