बाराबंकी /शिवसैनिकों ने शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में संगठन के रामसनेहीघाट प्रभारी फूलचंद वर्मा के दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भुइंदेपुर मजरे सराय शाह आलम स्थित आवास पर दरियाबाद पुलिस द्वारा उनकी गैरमौजूदगी में रात एक बजे छापा मार कर तलाशी लेने के विरोध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एकत्र होकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की
इस मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि शिवसेना नेता एवं तहसील प्रभारी फूलचंद वर्मा से गांव के दबंग किस्म के पूर्व प्रधान फुरकान द्वेष व रंजिश रखते है और आये दिन पुलिस से साठ गाँठ कर फर्जी मुक़दमे में फ़साने की साज़िश रचते रहते है गत रात की पुलिसिया कार्यवाही से शिवसैनिकों में आक्रोश है किसी क़ीमत पर शिवसेना पदाधिकारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख संजय शर्मा, शेर बहादुर शेरा, जिला उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला सचिव. दीपू बाल्मीकि “पंडितजी “, युवासेना जिला प्रधान महासचिव बीर सिंह, नगर प्रमुख युवासेना विशाल वर्मा, बंकी ब्लॉक प्रमुख प्रेम प्रकाश सिंह, देशराज गौतम, प्रवीन वर्मा, राम सिंह, रामलाल रावत, राम कृष्ण मिश्रा, फूलमती, निर्मला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

