आचार्य मूसा खान को मिला कल्पनाथ साहित्य सम्मान पूर्व मंत्री ने साहित्यकार को दी एक लाख की पुरस्कार धनराशि

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर के क्राउन पैलेस में प्रख्यात साहित्यकार बाबू कल्पनाथ सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर भावांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने स्व. बाबू कल्पनाथ सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। प्रख्यात साहित्यकार कल्पनाथ ने दर्जनों किताबों को लिखा है। इस मौके पर अरविन्द कुमार सिंह गोप ने साहित्य भूषण से सम्मानित साहित्यकार आचार्य मूसा खान को कल्पनाथ सिंह स्मृति सम्मान से पुरस्कृत करते हुए अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और एक लाख रुपए की सम्मान निधि प्रदान किया। विदि हो कि विगत वर्ष पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने घोषणा की थी कि जो पुरस्कार की सम्मान निधि होगी वह समाजवादी पार्टी की तरफ से दी जाएगी। जिसको पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने पूरा किया। कार्यक्रम में कल्पनाथ सिंह के लिखे हुए गीतों पर संगीतबद्ध प्रस्तुति के साथ साथ उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर लघु डाक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई। सभा अध्यक्षता राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. के महामंत्री दिनेश चंद्र अवस्थी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार जयनाथ मणि त्रिपाठी, राष्ट्रपति पदक विजेता एवं अवधी सम्राट डा. राम बहादुर मिश्र, सुप्रसिद्ध उपन्यासकार बालेंदु द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सारंग ने किया। कार्यक्रम के अन्त में कल्पनाथ सिंह सेवा न्यास के अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, डा कुलदीप सिंह, अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, डा श्याम सुन्दर दीक्षित, डा विनय दास, अजय सिंह गुरुजी, डा ब्रजकिशोर पाण्डेय तथा तमाम साहित्यकार, लेखाकार गीतकार, पत्रकार बुद्धिजीवी, चिकित्सक, शिक्षाविद और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!