प्रशासनिक की लापरवाही दम तोड़ रहे गोवंश, धन का हो रहा बंदरबांट

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली, बाराबंकी। गौवंशो की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं। गोकशी को रोकने के लिए उन्होंने कई सख्त कदम उठाए हैं तो आवारा गोवंशो को सुरक्षित करने के लिए गौशाला भी बनवाई हैं लेकिन ये गौशाला अधिकारियों की संवेदनहीनता की बलि चढ़ती चली जा रही हैं जिसके कारण आए दिन इन गौशालाओं में गोवंश की मृत्यु हो रही है। वहीं सरकार के द्वारा गोवंशों को बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से गौवंश भूख प्यास से तड़प तड़प कर मर रहे है। बताते चलें कि जनपद बाराबंकी में विकास खंड मसौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करपिया में स्थित कान्हा गौशाला में पल रहे गौवंश बदहाली का दंश झेल रहे है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गौवंशों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। ये गोवंश किसानों की कच्ची पक्की फसलों को बर्बाद कर रहे थे इसलिए सरकार ने गौशाला बनाकर इनकी खाने के लिए चारा पानी की व्यवस्था गौशाला में करवा दी और इनकी देकरेख के सरकारी खर्चे पर करवाते हुए इसकी बागडोर क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित ब्लॉक के ज़िम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को पकड़ा दी लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता का खमियाजा बेजुबान गौवंशो को भुगतना पड़ रहा है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को देखरेख की अभाव में दो गौवशों की मौत हुई है और कई गौवंश मरणासन्न स्थिति में पहुंच गए है। लगातार ग्राम प्रधान विनोद कुमार द्वारा गौवंशो के रखरखाव हेतु मिल रहे सरकारी धन का दुरुपयोग ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से किया जा रहा है। जिसका खामियाजा बेजुबान गौवंशो को भुगतना पड़ रहा है और असमय काल के गाल में समाते जा रहे हैं। ग्राम प्रधान विनोद कुमार की लापरवाही तस्वीर में साफ़ तौर पर देखी जा सकती है। लगातार जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से आए दिन गौवंश दम तोड रहे है। लगातार सरकार की कान्हा गौशाला योजना पर पानी फेरा जा रह है। अब देखने वाली बात होगी की खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा गौशाला में गौवंशो हेतु उचित व्यवस्थाएं की जाती है या यूं ही अव्यवस्थाओ और लापरवाही की भेंट चढ़कर गौवंश आए दिन असमय काल के गाल में समाते रहेंगे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!