अपनी बदहाली का आंसू बहा रहा प्राथमिक विद्यालय कोला

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

ज़ैदपुर, बाराबंकी। ग्राम पंचायत निधि से लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी प्राथमिक विद्यालय कोला की सूरत बदल नहीं पाई है। विद्यालय परिसर में गंदगी और टूटी पड़ी फर्स के साथ काली पड़ी दीवारों को देखकर कायाकल्प द्वारा कितना विकास कार्य कराया गया उसकी पोल खोल रहा है। अभी तक विद्यालय में बिजली का कनेक्शन तक नहीं हो पाया है। जबकि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए जाने का ढिंढोरा पीटते हैं। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोला गहबड़ी में स्थित प्राथमिक विद्यालय कोला को देखकर ऐसा लगता है कि यहां पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं लागू ही नहीं की गई है। जबकि ग्राम पंचायत निधि से कायाकल्प योजना के नाम पर काफी पैसा पंचायत में खर्च किया गया है। लेकिन प्राथमिक विद्यालय कोला में सफाई व्यवस्था से लेकर विद्यालय की रंगाई पुताई तक दुरुस्त नहीं है। विद्यालय परिसर फैली रहती गंदगी को देख कर ऐसा लगता है कि यहां के जिम्मेदार भी लापरवाही निभा रहे हैं। विद्यालय परिसर में बच्चों के खेलने के लिए लगाए गए ओपन जिम अस्तव्यस्त धूल मिट्टी चाट रहे हैं। कच्ची जमीन पर आनन-फानन में 4 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम लगाए गए थे। लेकिन वह भी बच्चों के लिए बेकार साबित हो रहें हैं। विद्यालय में बिजली कनेक्शन नहीं होने से शिक्षिकाओं के साथ बच्चों को गर्मी में समय गुजरना पड़ता है। जबकि विद्यालय में कनेक्शन के लिए शिक्षिकाओं ने काफी बार ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से मौखिक के साथ लिखित भी मांग की है। उमस भरी गर्मी में बच्चों के साथ शिक्षिकाएं भी बिजली नही आने पर परेशान रहती हैं। जबकि सरकार परिषदीय विद्यालयों को चमकाने के लिए कायाकल्प योजना की शुरुआत की थी। लेकिन कोला ग्राम पंचायत में कायाकल्प योजना के नाम पर बदहाल स्कूल की व्यवस्था दिखाई पड़ती है। इस संबंध में सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया विद्यालय की शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी जो कमियां हैं विद्यालय में उनको तत्काल दूर कराया जाएगा। सफाई कर्मी से विद्यालय की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!