कार से साइड मारकर युवक को हमलावरों ने गिराया, युवक के सड़क पर गिरते ही हमलावरों ने जमकर की मारपीट, मारपीट का वीडियों भी हुआ वायरल

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूं। सरेराह गुंडई की घटना सामने आई है। जिसका वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कार सवार कुछ लोग बाइक सवार को पीट रहे हैं। लोग मोबाइल में वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ भी बदसलूकी की। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हमलावरों से बचाया। मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दातागंज रोड पर स्थित मझिया गांव के पास का है। यहां एक ईंट-भट्‌ठे के पास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक को कुछ लोग पीट रहे हैं। उसकी बाइक जमीन पर पड़ी है और हमलावरों की कार कुछ पीछे खड़ी हुई है।
वीडियो रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। दिन की घटना थी, ऐसे में राहगीर भी वहां से गुजर रहे थे। कुछ पूरा मामला जानने के लिए ठहरे तो कुछ ने वीडियो बनाना चाहा,0लेकिन हमलावरों ने उन राहगीरों से भी बदसलूकी की। जिस युवक की पिटाई की जा रही है, वह अपना नाम सुमित बता रहा है और खुद को दिल्ली का निवासी बताया है। इससे ज्यादा हमलावरों ने उसे कुछ नहीं बोलने दिया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला संज्ञान में आया है। पूरा प्रकरण पता कर रहे हैं, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!