नवागुंतक प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च।
मुकीम अहमद अंसारी,जिला ब्यूरो चीफ ,बदायूं 9719216984
सहसवान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद भर मे चलाए जा रहे जगह-जगह फ्लैग मार्च व पैट्रोलिंग करते हुए पुलिस अधिकारियों द्धारा अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के लिए पूर्ण वचनबद्ध है। वही नवागुंतक प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण करते हुए नजर आए।
सहसवान कोतवाली नवागुंतक प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ नगर के अति व्यस्त चौराहे,बाजार विल्सनगंज,तहसील रोड,डार्लिंग रोड पर पैदल रूट मार्च किया। नवागुंतक प्रभारी निरीक्षक ने जगह-जगह दुपहिया वाहन चालकों को रोककर उनके वाहन के साथ-साथ हेलमेट का प्रयोग भी करने को कहा तथा हेलमेट न पहनने पर यातायात नियमों के तहत जुर्माना डालने की चेतावनी दी। उन्होने अपराधियों के लिए दो टूक कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लघंन करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाई करने के साथ ही उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। अगर किसी भी फरियादी को कोई समस्या है। तो वह आकर मुझसे स्वंय मिले मैं उसे पूरा न्याय दिलाउंगा। उन्होने कहा कि अपराधी क्षेत्र के ईर्द-गिर्द दिखने नही चाहिए अपराधी या तो अपराध करना छोड दे या पूरी तरह सुधर जाए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के साथ भारी पुलिस बल साथ चल रहा था।
मुकीम अहमद अंसारी,जिला ब्यूरो चीफ ,बदायूं 9719216984

