रुपये वापस मांगने पर मौसेरे भाई ने युवक को मारी गोली। 11 लाख रुपये में खरीदा था प्लाट, बैनामा नहीं करने पर रुपये वापस मांगने को लेकर हुआ था विवाद।

मुकीम अहमद अंसारी, जिल ब्यूरो बदायूं 9719216984

बदायूं। युवक को कुछ लोगों ने सोमवार दोपहर गोली मारकर घायल कर दिया। घटनाक्रम आरोपी पक्ष के घर में हुआ और इसकी वजह 11 लाख रुपये का लेनदेन बनी। मामले की जानकारी पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव व सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का बयान दर्ज किया है। वहीं अधिकारी अब घटनास्थल का मुआयना करने रवाना हो गए हैं।


जानलेवा हमले की वारदात सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला नई सराय में हुई। यहां रहने वाले शहजाद खां (39) का कपड़े का कारोबार है। शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसका रिश्ते का मौसेरा भाई आसिफ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। पिछले दिनों एक प्लाट खरीदने के लिए शहजाद ने आसिफ को 11 लाख रुपये दिए थे लेकिन आसिफ ने प्लाट का बैनामा नहीं कराया। बकौल शहजाद उसने कई बार आसिफ से प्लाट का बैनामा कराने को कहा लेकिन वह लगातार टालमटोल कर रहा था। कभी कहता था कि दो दिन बाद बैनामा कराऊंगा तो कभी चार दिन बाद की कहता था। इसी तरह लगातार वक्त बीत रहा था। इसी रकम का तकादा करने शहजाद आसिफ के घर गया था। यहीं दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि आसिफ ने अपने भाइयों नाजिम व फैजल के साथ मिलकर पहले मारपीट की। जबकि इसके बाद उसे गोली मार दी। बुलेट उसके दायीं ओर कंधे के पास लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी, जिल ब्यूरो बदायूं 9719216984

Don`t copy text!