शहर में सफाई व्यवस्था पर नगरपालिक अध्यक्षा को बनाना ही होगा अब एक्शन प्लान:- ध्रुव देव गुप्ता
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
ऐसा प्रतीत होता कुछ नगरपालिका के अंदर के लोग ही लोग चाहते है नगरपालिका अध्यक्षा की छवि हो धूमिल हो और सफाई व्यवस्था सुद्रण न होने पाये।
बदायूँ। युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता बदायूं नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर रोष प्रकट किया और कहा की बदायूँ नगर पालिका किसी बड़ी योजना की शिकार है ऐसा लग रहा जनपुंछ कर सफाई व्यस्था में कमी छोड़ी जा रही है जिससे पालिका अध्यक्ष की छवि धूमिल हो परंतु यह दायित्व नगर पालिका के जनप्रतिंनिधि का इस गंभीर समस्या से निजात दिलाई, जब गंदगी की सफाई नही हुई तो जवाहरपुरी मोहल्ले वालो ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर अपने मोहल्ले की सफाई कर ली मगर शिवपुरम तथा महिला वा पुरुष अस्पताल, मंडी समिति रोड के लोगो ने बताया कि पहले ठेली बाला जगह जगह कूड़ा लेने आता था अब वो बंद हो गया है दर्जनों जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए है, बीच के रास्ते पर आज भी गंदगी की भरमार है जिस कारण अस्पतालों और शिवपुरम में आज भी बहुत जानलेवा कीड़े की बजह मच्छर पैदा हो चुके है जिस कारण आम जनता, अस्पताल में रहने वाले तीमारदरो मरीज तथा शिवपुरम वालो को भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे संक्रमण की बीमारी फैलने को पूर्ण आशंका है। आखिर क्यों ये सब देखना नही चाहती नगर पालिका बदायूं क्या सिर्फ वही मोहले साफ किए जाते है कौन है इस सबके पीछे जो लंबे समय से सफाई व्यवस्था सुद्रण नही हो पा रही है अगर नगरपालिका के विरुद्ध जनता भीड़ जमा कर आंदोलन कर सकती तो उनके खिलाफ भी जनता को आगे आना चाहिए जो जान पूंछ कर सफाई करना ही नही चाहते है पालिका अध्यक्ष की छवि खराब करने पर तुले है फिर पालिका इंतजार ना करे सारे शहर को बीमारी से जूझते देखने का सवाल अब उठ रहा इस लिए नगरपालिका अध्यक्षा महोदया को कठोर निर्णय लेकर यह सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का समय है अब नही तो कभी नही यह सफाई की जगह बीमारियां पर सिर्फ स्लोगन लिखने से गंदगी खत्म नही होगी ? आखिर कब सुधरेंगी सफाई व्यवस्था शहर में पूर्व के नगरपालिका बदायूं के कार्यकाल में ऐसा नही हुआ था लेकिन सब तरफ गंदगी गंदगी नगरपालिका चुनाव सर पर है अब देखना यह है नगरपालिका की यह व्यवस्था सुधार के लिए कौनसे कठोर कदम उठाती है या फिर सफाई व्यवस्था पर नगरपालिका की विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से नगरपालिका अध्यक्षा के छवि धूमिल करने वाली टीम का सफाया कर नए स्तर से कुछ सफाई व्यवस्था सुद्रण हो पर एक्शन प्लान बनाया जाता है ।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

