आमनें-सामनें हुई बाइकों की टक्कर में पिता पुत्र सहित तीन घायल

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984

अलापुर। एमएफ हाइवे ग्राम कंचनपुर के पास दो बाइकों में आमने सामने से टक्कर हो गयी। जिसमें पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। रविवार को ग्राम कंचनपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकें आमने सामने से टकरा गई जिसमें थाना अलापुर के ग्राम इमलिया नगला निवासी छोटे 26 वर्ष पुत्र चंद्रपाल तथा म्याऊं निवासी रागिव अली 50 वर्ष और इनका बेटा शारू 18 वर्ष घायल हो गये।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ बदायूं 9719216984

Don`t copy text!