विधालय के खुलने एवं बंद होने के समय असामाजिक तत्व एवं छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी। बालिकाओं की सुरक्षा के वास्ते चीता पुलिस एवं महिला पुलिस रहती है। नदारद अभिभावक चिंतित।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

सहसवान। नगर में असामाजिक तत्व तथा मनचलों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाने के लिए थाना कोतवाली में तैनात चीता पुलिस एवं महिला पुलिस नगर के मध्य 4 विधालय मे पढ़ने वाली छात्राएं असामाजिक तत्वों से परेशान होते हैं असामाजिक तत्व विधालय खुलने एवं बंद होने के बात सक्रिय हो जाते हैं परंतु चीता पुलिस तथा महिला पुलिस किस मांड में जाकर आराम फरमाते हैं यह प्रश्न बालिकाओं के अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रहा हैl ज्ञात रहे महिला सशक्तिकरण के वास्ते महिलाओं की सुरक्षा के लिए थाना कोतवाली में काफी तादाद में महिला पुलिस सुरक्षा कर्मी तैनात हैं तथा कई पुरुष आरक्षी चीता मोबाइल पर दिन भर गस्त करते हैं उनकी जिम्मेदारी नगर में असामाजिक तत्व की चौकसी करना है तथा ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना हैl
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मध्य प्रमोद इंटर कॉलेज पन्ना लाल इंटर कॉलेज मौलाना आजाद हाई स्कूल कॉलेज तथा आर के पब्लिक स्कूल मैं पढ़ने वाली अध्ययनरत छात्राएं जब विद्यालय खुलने के समय विद्यालय जाते हैं तथा विद्यालय अवकाश के उपरांत जब छात्राएं घर वापस लौटती हैं।कब भारी तादाद में असामाजिक तत्व दुपहिया वाहनों पर सवार होकर बालिकाओं के साथ फब्तियां कसते हैं यही नहीं सड़कों पर खड़े होकर व्यंग एवं धक्का-मुक्की भी करते हैं बिचारी बालिकाएं बिना कुछ कहे हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपने अपने घरों को वापस चले जाते हैं जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं की विद्यालय खोलने एवं अवकाश के उपरांत बालिकाओं की सुरक्षा के वास्ते चीता मोबाइल एवं महिला पुलिस आरक्षी कड़ी चौकसी बरतें एवं पेट्रोलिंग करें परंतु बीते 1 माह से चीता पुलिस एवं महिला पुलिस आरक्षी विद्यालय खुलने एवं बंद होते समय किस मांग में जाकर आराम फरमाते हैं इसकी चिंता अभिभावकों को सता रही है। अभिभावकों का कहना है कि अगस्त चीता मोबाइल पुलिस महिला आरक्षी पुलिस विद्यालय खुलने एवं अवकाश के समय अलग-अलग मार्गों पर तथा छेड़छाड़ वाले प्वाइंटों पर जाकर खड़े हो जाएं तो निश्चित बालिकाएं सुरक्षित रहेंगे और असामाजिक तत्व बालिकाओं पर फब्तियां नहीं कर पाएंगे परंतु बीते 1 माह से दर्जनों असामाजिक तत्व दोपहिया वाहनों पर सवार होकर विद्यालय आते एवं जाते समय बालिकाओं पर फब्तियां कसते हैं तथा उनके साथ धक्का-मुक्की करते हैं यह नजारा बाजार विल्सन गंज मोहल्ला नवादा मोहल्ला शाहबाजपुर नया गंज स्टेट बैंक रोड आदि स्थानों पर देखा जा सकता है असामाजिक तत्वों द्वारा बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ एवं फब्तियां कसने की बढ़ रही घटनाओं पर थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल रोक न लगाई तो निश्चित किसी भी दिन बड़े हादसे हो सकते हैंl

कई अभिभावकों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया की अगर थाना कोतवाली पुलिस ने विधालय खुलने एवं अवकाश होने के समय चीता मोबाइल पुलिस एवं महिला पुलिस को बालिकाओं की सुरक्षा के वास्ते जगह-जगह प्वाइंटों पर तैनात नहीं किया इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आईजीआरएस पोर्टल पर की जाएगी विद्यालय खुलने एवं अवकाश के समय नगर में चीता मोबाइल पुलिस एवं महिला आरक्षी पुलिस नदारद रहने के अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोप पर नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक से जब बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नहीं लगा।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!