खाद्य पदार्थां की कराई जांच
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चन्द्रशेखर मिश्र ने एफएसडब्ल्यू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाईल वैन को वजीरगंज, बदायूँ के लिये रवाना किया गया, जहॉ पर खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस ने खाद्य पदार्थों की जॉच करायी। मौके पर 39 खाद्य पदार्थ जिसमें बर्फी, छेना मिठाई, दूध, घी, नमक, मिर्च पाउडर, लड्डू, बेसन, नमक, किसमिस, सौफ, खोया, दाल, चाय पत्ती, हल्दी पाउडर, तेल, पेड़ा आदि की जॉच करायी। जिनमें से 28 खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप पाये गये तथा 11 खाद्य पदार्थों के नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाये गये। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ताओं तथा उपभोक्ताओं में एफएसडब्ल्यू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) के प्रति उत्साह दिखाया गया तथा सरकार के इस कार्य को लोगों द्वारा स्वागत किया गया, खाद्य कारोबारकर्ताओं द्वारा बिक्री किये जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच करायी गयी और सरकार के इस पहल की प्रशंसा की गयी। सरकार के इस कार्य द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता तथा उपभोक्ताओं में मिलावट के प्रति जागरूकता पैदा होगी। मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रविजय सिंह एवं सत्येन्द्र सिंह तोमर शामिल रहें। यह एफएसडब्ल्यू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स मोबाईल वैन दिनांक 25 अगस्त तक जनपद में खाद्य पदार्थों की जांच हेतु भ्रमण करेगी।मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

