स्कूली छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में डाली अश्लील वीडियो, प्राचार्य ने दी पुलिस को तहरीर
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं । उझानी एक महाविधालय की छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप में बुधवार सुबह अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया गया। कुछ छात्राओं की नजर वीडियो पर पड़ी तो उन्होंने अपने अभिभावकों को बताया। मामला महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
महाविधालय के प्राचार्य कई शिक्षकों के साथ दोपहर में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार से बात करने के बाद उन्हें ग्रुप में अपलोड अश्लील वीडियो भी दिखाया। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप दो साल पहले कोरोना काल में छात्राओं को पढ़ाने के लिए बनाया गया था। महाविद्यालय की शिक्षिका ही इसकी एडमिन हैं। ग्रुप में एक ही विषय की सभी छात्राएं जुड़ी हुई हैं। अभी भी इसी ग्रुप के जरिये छात्राएं पढ़ाई से जुड़ी जानकारियां आपस में शेयर करती हैं। जिस नंबर से ग्रुप में अश्लील वीडिया अपलोड किया गया, उसका नंबर भी प्राचार्य ने पुलिस को सौंप दिया है। इसे लेकर छात्राओं के परिजन भी गुस्से में बताए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राचार्य की शिकायत के बाद संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड में होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। फिलहाल जांच चल रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

