दुधारू पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप रोकने हेतु ट्रैफिकिंग रोकेगी पुलिस: एसपी सिटी लंपी वायरस रोकने को एडीजी लॉ एंड आर्डर के निर्देश पर बनाए गए बॉर्डर पर 24 चेकपोस्ट।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)बदायूं 9719216984
बदायूं। दुधारू पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप न होने पाए इसके लिए पशुओं की ट्रैफिकिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। एडीजी लॉ एंड आर्डर के निर्देश पर जिले में 24 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। ताकि न कोई पशु गैर जिले में भेजा जा सके और न ही गैर जिले के किसी पशु की यहां आमद होने पाए।
जिले में लंपी वायरस का एक केस बिसौली तहसील में मंगलवार को मिल चुका है। इधर, वायरस का प्रकोप ज्यादा न बढ़े, इसके लिए पशुओं की ट्रैफिकिंग पर प्रदेश भर में रोक लगाई गई है। बदायूं पुलिस को भी यह निर्देश मिला तो सभी थानों में बैरियर व्यवस्था अमल में लाई गई है। यहां अलग से पिकेट तैनात की जाएगी तो हर वाहन को चेक करेगी। पिकेट में दरोगा समेत चार सिपाहियों की टीम मौजूद रहेगी। जिले भर में पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए लगने वाले नखासों (बाजार) पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ताकि पशु एकत्र न हों और संक्रमण को बढ़ावा न मिले। इसके लिए सभी नखासा संचालकों को पुलिस की ओर से नोटिस मुहैया कराए जाएंगे। पंचायती राज विभाग से नखासों का डाटा भी पुलिस ने मांगा है। बदायूं जिला संभल, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद की सीमा पर बसा हुआ है। नतीजतन बार्डर के थाने फैजगंज बेहटा, वजीरगंज, जरीफनगर, दातागंज, उसावां, बिनावर, व कुंवरगांव की पुलिस को बैरियर बनाकर चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। SP सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि बैरियर बनाए जा रहे हैं। ट्रैफिकिंग रोकने के लिए जल्द से जल्द पुलिस तैनात की जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स)बदायूं 9719216984

