अज्ञात शव की शिनाख्त मृतक के पास मिले एटीएम कार्ड एव मिले आधार
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम कल्याणी नदी में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मृतक के पास मिले एटीएम कार्ड एव मिले आधार कार्ड के रूप में हुई मृतक नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर के रूप में हुई मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है जो अक्सर बिना बताये घर से गायब रहता था।
बताते चले कि मंगलवार की देर शाम ग्राम डेढुवा के ग्रामीण पशु चराने के लिए कल्याणी नदी स्थित लोहारवाघाट की ओर गये थे तभी नदी के किनारे जीर्ण शीर्ण हालात में पड़े शव को देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी मौके पर पहुंची पीआरवी एव स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था मृतक की जमातलाशी पर मृतक के पास मिले आधार कार्ड एव एटीएम कार्ड के जरिये मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय दीपक शर्मा पुत्र राज बहादुर शर्मा निवासी 8/433 सुभाषनगर बाराबंकी के रूप में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि दीपक का मानसिक संतुलन ठीक नही था जो अक्सर बिना बताये घर से गायब रहता था ज्यादातर टिकैतनगर में बहन के घर पर रहता था।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

