बाराबंकी साइबर सेल टीम द्वारा गुमशुदा को सकुशल किया

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी साइबर सेल टीम द्वारा गुमशुदा को सकुशल किया गया बरामद- थाना कोठी पर दिनांक 05.08.2021 को पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2021 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित गुमशुदा को साइबर सेल टीम द्वारा आज दिनांक 24.08.2022 को सकुशल बरामद किया गया। थाना कोठी निवासी उक्त गुमशुदा मोबाइल पर गेम खेलने की लत के कारण घरवालों के डाँटने पर नाराज होकर घर से बिना बताये जनपद लखनऊ चला गया था व एक होटल में काम कर रहा था और काम के बाद मिलने वाले रुपये से मोबाइल खरीद कर अपना यूट्यूब व इन्स्टाग्राम पर आईडी बनाकर उस पर गेम के वीडियों अपलोड करता था। साइबर सेल टीम द्वारा इंस्टाग्राम व यूट्यूब चैनल को ट्रैक कर बच्चे को सकुशल बरामद किया गया ।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!