चालक की गिरफ्तारी पर अनुबंधित बस चालकों ने किया चक्का जाम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । अनुबंधित बस चालक व परिचालक के साथ पेट्रोल पंप मालिक का विवाद हुआ। बस चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा पेट्रोल पंप मालिक द्वारा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सभी अनुबंधित बस चालक व परिचालकों ने चक्का जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया। मांग है कि गिरफ्तार चालक को तत्काल छोड़ा जाए। डीएम आवास के करीब स्वास्तिक पेट्रोल पंप पर सभी अनुबंधित बसें डीजल भरवाती है। सोमवार की सुबह 7ः00 बजे एक बस चालक डीजल भरवाने पहुंचा परिचालक द्वारा बस की सफाई की जा रही थी। परिचालक ने बस से निकला कूड़ा पेट्रोल पंप पर डाल दिया। जिस पर पेट्रोल पंप मालिक दीपक जैन द्वारा विरोध जताते हुए कूड़ा हटाने को कहा गया। परिचालक द्वारा कूड़ा हटा दिया गया मगर दोनों में वाद-विवाद चलता रहा। दीपक जैन का आरोप है कि बस चालक ने उन पर बस चढ़ाने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर दीपक जैन ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई। पुलिस द्वारा आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया। इसकी सूचना मिलते ही सभी अनुबंधित बसों के चालक व परिचालक एकजुट हो गए और अपनी-अपनी बसों को बस अड्डे पर खड़ा कर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर बस चालक व परिचालक गिरफ्तार किए गए अपने साथी को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!