तेंदुए की दहशत से सहमें ग्रामीण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । थाना क्षेत्र रामनगर में करीब 10 दिन से एक दर्जन गांवों में दहशत का कारण बना तेंदुआ मानो वन विभाग से आंखमिचौली कर रहा हो। विभाग ने सेमराय गांव के जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की रणनीति बनाई थी मगर शनिवार रात तेंदुआ तीन किमी पार पहुंच गया। तेंदुए के हिंसक होने की आशंका के बीच वन विभाग लगातार कांबिंग में जुटा है। रामनगर थाना क्षेत्र के सेमराय गांव में 18 अगस्त की भोर में तेंदुआ दिखा था। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल किया तो वन विभाग अलर्ट हो गया था। पहले दो फिर तीन टीमें बनाकर सेमरांय गांव के पास जंगल व झुरमुटों में तेंदुए की तलाश शुुुरू हुई थी। इसी बीच तेंदुए ने सेमराय गांव की गोशाला की एक गाय व बछिया को अपना निवाला बना लिया। वन विभाग ने सेमराय गांव के जंगल में पिंजरा लगाया था और तेंदुए के फंसने का इंतजार कर रहा था मगर शनिवार की रात तेंदुआ सेमराय से तीन किमी दूर अकोहरा गांव पहुंच गया। अकोहरा गांव में एक कुत्ते का शिकार भी कर डाला। रविवार को भी कांबिंग चलती रही। तेंदुए की दहशत से लोग अपने मवेशियों और बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। रात में आवाजाही बंद कर दी गई है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है क्योंकि खेतों में काम बंद है। फतेहपुर वन रेंजर पीके सिंह ने बताया कि तेंदुआ पांच किलो मीटर की परिधि में चहलकदमी कर रहा है। उसकी तलाश में टीमें कांबिंग कर रही हैं। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। तीन टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। भूख लगने पर ही तेंदुुआ द्वारा शिकार किया जा रहा है। सेमराय, अकोहरा, सूबेदार पुरवा, हरसौली, धौरछिया, रमवापुर व तेलवारी गांवों में लोगों को अलर्ट किया गया है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!