भूपेन्द्र चौधरी के स्वागत में जिले से रवाना हुए सैकड़ों भाजपा नेता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी पहली बार सोमवार को लखनऊ पहुँचे। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने सैकड़ों की संख्या में भाजपाई लखनऊ रवाना हुए। सुबह दस बजे अयोध्या रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर सभी कार्यकता एकत्रित हुए। सांसद उपेंद्र रावत के नेतृत्व में दर्जनों चौपहिया वाहनों से भाजपाइयों का जत्था लखनऊ रवाना हुआ। इस दौरान जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक दिनेश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदर लाल दीक्षित, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत, अवधेश श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव, रामेश्वरी त्रिवेदी, गुरूशरण लोधी, प्रमोद तिवारी, अरविंद मौर्य, संदीप गुप्ता, नवीन राठौर, प्रवीण सिंह सिसौसिया, परशुराम रावत, केवल प्रसाद, संजीव कुमार वर्मा, विष्णु प्रभाकर वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!