पेड़ की टहनी से लटकता मिला वृद्ध महिला का शव
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
जैदपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । थाना जंहागीरबाद इलाके के ग्राम औरंगाबाद गांव किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव बबूल के पेड से फांसी के फंदे पर लटकता बरामद किया गया। मृतिका के एकलौती पुत्री ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम करवा है। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव औरंगाबाद के बाहर स्वर्गीय राम कुंवार गौतम की पत्नी सुमिरता उम्र करीब 72 देशराज के खेत मे लगे बबूल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से शव लटकता देखा। इसकी सूचना परिजनों के अलावा पुलिस को भी बताया। मौके पर पहुची मृतिका की इकलौती बेटी सुमन ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति भजन लाल के साथ मां के घर ही रहती थी। बताया कि बीते कई दिनों से उसकी माता बीमार थी। पैसे के अभाव के इलाज भी नही हो पा रहा था। बेटी की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गरीबी ने डाल दिया गले मे फंदा
फांसी के फंदे को चूमने वाली गरीब वृद्धा की एक मात्र बेटी है जो अपने पति के साथ साथ मां के साथ रहकर अपने 3 बच्चो समेत 6 लोगो की देखभाल बीमारी आदि की जिम्मेदारी निभाती है। पति दिहाड़ी मजदूरी के सहारे सबका पेट पाल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बेहद तंगहाली में किसी तरह गुजर बसर हो रहा था। वृद्धा की मौत के बाद पुत्री ने पुलिस को बताया कि माँ बीमारी से तंग थी गरीबी की वजह से समुचित और बेहतर इलाज का अभाव था। सायद यही वजह है कि उन्होंने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। इस बाबत पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की सही जानकारी होने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

